{"_id":"6292713543fc656d763eeb6a","slug":"electricity-supply-for-19-hours-in-75-villages-ballia-news-vns6560206158","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 गांवों में ठप रही 19 घंटे तक विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 गांवों में ठप रही 19 घंटे तक विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
बलिया। सोहांव ब्लॉक के गांवों में बिजली की आपूर्ति अभी भी बेपटरी है। आए दिन फॉल्ट के कारण पूरी रात बिजली गुल हो जा रही है। शुक्रवार को भी शाम को फॉल्ट होने के कारण बसंतपुर और कोटवां नारायणपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े करीब 75 गांव में बिजली की आपूर्ति 19 घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
सोहांव ब्लॉक के कोटवां नारायणपुर व बसंतपुर में स्थित विद्युत सब स्टेशन को गाजीपुर स्थित कुंडेसर विद्युत केंद्र से 132 केवीए की आपूर्ति होती है। एचटी लाइन करइल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खेतों से होकर गुजरी है। हवा के तेज झोंके आने पर अक्सर एचटी लाइन का तार टूट जाता है और इसके चलते दोनों विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति बाधित हो जाया करती है। आलम यह है कि कभी जिले की सीमा में तार टूटता है तो कभी गाजीपुर जनपद की सीमा में तार टूटता है। इतना ही नहीं बारिश होने के बाद करइल क्षेत्र के खेतों में काम करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में आए दिन इन दोनों विद्युत सब स्टेशनों की आपूर्ति प्रभावित होती है। शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे इन दोनों सब स्टेशन की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जाता है कि गाजीपुर के मतसा गांव के पास एचटी तार टूट गया था। पूरी रात इन दोनों सब स्टेशन से जुड़े 75 गांवों में अंधेरा रहा। वहीं, बिजली के अभाव में जहां कोरंटाडीह पंप नहर का संचालन नहीं हो सका वहीं, अमांव व सोहांव में स्थित पेयजल नलकूप बंद रहा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एक सप्ताह में तीसरी पर इन गांवों में पूरी बात बिजली नहीं मिली।
13 विद्युत सखियां जमा करेंगी 94 गांवों के बिजली बिल
बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के 94 ग्राम पंचायत में तैनात 13 विद्युत सखियों के माध्यम से अब विद्युत उपभोक्ताओं को घर पर ही बिजली बिल जमा करना होगा। इससे बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को पावर हाउस या कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शनिवार को सीयर ब्लॉक के डवाकरा हाल में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न समूह सखियों को विद्युत बिल जमा करने के संबंध में जानकारी दी गई। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुविधा पूर्वक उनके घर पर ही विद्युत साखियां विद्युत बिल जमा करेंगी। इससे किसी उपभोक्ता को विद्युत बिल जमा करने में परेशानी न हो सके। खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक सखी दस हजार प्रतिदिन विद्युत बिल जमा करें, तभी ब्लॉक और उनका सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान विद्युत सखी सरिता को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अखिलेश कुमार, मृत्युंजय राय, सीपी मिश्र, भूपेंद्र चौधरी, अनीता, सलमा, अनीता, अलका सरिता, रेखा सिंह आदि मौजूद रहीं।