{"_id":"5f3568728ebc3e3cb65410f0","slug":"electricity-sub-station-to-be-built-in-dokti-and-lalganj-mp-ballia-news-vns5413358113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दुहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दुहराया
विज्ञापन
बैरिया। भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की तरफ अग्रसर है। बिना जाति व धर्म का भेद किये सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर हमारी सरकार चल रही है। यह बातें सांसद ने बुधवार की देर शाम सोनबरसा स्थित सांसद कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से क्षेत्र जूझ रहा है, लो वोल्टेज से लोग परेशान है। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि इस समस्या का समाधान करें। सांसद ने दोकटी व लालगंज में 33/11 केवीए का विद्युत उपकेंद्र बनवाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए मैने प्रस्ताव भेजा है, जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। दोनों जगहों पर विद्युत उपकेंद्र बन जाने से यहां की बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा। सांसद ने कहा भूतल परिवहन मंत्रालय ने मेरे आग्रह पर एनएच-31 को मांझी घाट से गाजीपुर तक गड्ढा मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 145 किमी लंबी सड़क के लिए भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 180 करोड़ रुपये स्वीकृत कर उसे अवमुक्त कर दिया है। टेंडर भी हो चुका है बरसात बाद युद्ध स्तर पर मांझी घाट से गाजीपुर तक एनएच-31 का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सांसद ने किसानों से परम्परागत तरीके से खेती न करके आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती करने का आग्रह करते हुए कहा कि किसानों के कल्याणर्थ सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। छोटे कृषि उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक का अनुदान है। किसान खंड विकास कार्यालय व जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर अपनी समस्या बताएं। कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद गांव-गांव में चौपाल लगाकर किसानों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के विषय में बताया जाएगा।