फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity struck while discussing Shiv, woman dies

शिवचर्चा करते समय लगा करंट, महिला की मौत

Fri, 29 Jul 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity struck while discussing Shiv, woman dies
उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा के मठिया मौजा में शुक्रवार को डीह बाबा के स्थान पर महिलाओं की शिवचर्चा के दौरान माइक से जुड़े तार में आए करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गम्भीर रूप से झुलस गईं। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी सीयर लाया गया। पुलिस ने सीएचसी सीयर पहुंचकर मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चैनपुर गुलौरा के मठिया मौजे में महिलाओं द्वारा डीह बाबा के स्थान पर शिवचर्चा कराई जा रही थी। इस दौरान माइक से जुड़ा तार कहीं कटा था। तार के समीप बैठी फूलपरी (55) पत्नी जनार्दन पटेल का हाथ विद्युत करंट प्रवाहित नंगे तार पर पड़ गया। करंट के चपेट में आने से फुलपरी छटपटाने लगी। यह देख शांति देवी (50) पत्नी शंभू राजभर और लीलावती देवी (45) वर्ष पत्नी शम्भू राजभर लीलावती का हाथ पकड़कर खींचने लगी। इससे दोनों महिलाएं भी करंट के चपेट में आ गईं। इस बीच आनन-फानन में लाइट काट दिया गया। परिजनों व अन्य लोगों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने फूलपरी को मृत घोषित कर दिया। लीलावती और शांति देवी का उपचार सीएचसी सीयर पर चल रहा है। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवचर्चा में लगभग दो दर्जन महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

करंट लगने से इकलौते पुत्र की मौत
बैरिया। करंट की चपेट में आने से गुरुवार की देर शाम नारायणगढ़ निवासी रितुराज पटेल (15) पुत्र जयप्रकाश पटेल की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत होने से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रितुराज पटेल किसी कार्यवश घर के बगल स्थित खेत में गया हुआ था। पहले से टूटकर गिरे बिजली की तार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। रितुराज की दो बहनें रितु व अंजलि का रोते-रोते बुरा हाल है। माता और पिता बदहवास स्थिति में है। सूचना पर पहुची रेवती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed