{"_id":"6258682de94d59774e0df3dc","slug":"electricity-started-crying-in-the-middle-of-summer-indiscriminate-cut-from-city-to-rural-area-ballia-news-vns648359169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के बीच रुलाने लगी बिजली, शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक अंधाधुंध कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के बीच रुलाने लगी बिजली, शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक अंधाधुंध कटौती
विज्ञापन
बलिया। तापमान में बढ़ोतरी के बीच बिजली भी अब लोगों को रुलाने लगी है। शहर से ग्रामीण इलाकों तक बिजली की अंधाधुंध कटौती होने लगी है। कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल हो जा रही है। जबकि विद्युत विभाग की ओर से गर्मी के शुरुआत में ही आपूर्ति को लेकर व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का दावा किया गया था।
जिले में गर्मी तेज पड़ने के साथ ही बिजली की आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी होने लगी है। नगर में भी तीन से चार घंटे की कटौती होने लगी है। इसके अलावा, अधिकांश ग्रामीण इलाकों में निर्धारित रोस्टर 18 घंटे के सापेक्ष 12 से 13 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। कई इलाकों में तो पूरी रात बिजली की आपूर्ति ठप हो जा रही है। बतौर उदाहरण सोहांव ब्लॉक के बंसतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों में बुधवार की शाम सात बजे गायब हुई बिजली गुरुवार को सुबह 10 बजे बहाल हो सकी। अन्य गांवों की भी यही स्थिति है।
रतसर में उमस भरी गर्मी के प्रचंड होते ही विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। रोस्टर ध्वस्त हो गया है तो दूसरी तरफ लो वोल्टेज की समस्या ने कोढ़ में खाज वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। बिजली है भी तो लो वोल्टेज की स्थिति ऐसी है कि एलईडी बल्व का रोशन होना भी मुश्किल है। सबसे बूरी स्थिति कस्बा के पश्चिम मुहल्ला, डफाली टोला, दक्षिण टोला, कोइरी टोला व धोबी टोला का है। बीते कई वर्षों से यहां के बाशिंदे गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन विभाग समस्या को दूर नहीं कर पाया है। समस्या से निजात के लिए एक 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कई वर्षों से विभाग को मुहैया कराया गया है लेकिन गंवई राजनीति के चलते वह आजतक नहीं लग पाया है। बीते विधानसभा चुनाव में भी कस्बा के इस क्षेत्र में बिजली और लो वोल्टेज की समस्या मुद्दा में रहा और संबंधित क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफार्मर नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ वोट का बहिष्कार भी किया था। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा चुनाव खत्म होते ही ट्रांसफार्मर को तत्काल लगवाने का आश्वासन दिया गया लेकिन न तो ट्रांसफार्मर लगा, न ही लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिला। क्षेत्र के संतोष वर्मा आदित्य, प्रशांत सोनी मुन्ना प्रसाद हामिद रजा सुनील शर्मा आदि ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।