फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity is running through bamboo poles in the villages adjacent to the city.

Ballia News: शहर सटे गांवों में बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रहा करंट

Thu, 19 Feb 2026 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity is running through bamboo poles in the villages adjacent to the city.
बलिया। शहर से सटे काशीपुर, परिखरा नई बस्ती, आवास विकास के पीछे, जीराबस्ती नई बस्ती, पटखौली नई बस्ती, तीमखमपुर, मुलायम नगर, जेपी नगर आदि इलाकों में उपभोक्ताओं को विभाग ने कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन खंभे ही नहीं लगाए गए। उपभोक्ता काफी दूर से बांस बल्लियों के सहारे तार खींचकर अपने घरों को रोशन करते हैं। विद्युत तार अधिक होने के कारण अक्सर बांस के खंभे टूट जाते हैं। इससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अक्सर तारों के उलझे होने की वजह से फाल्ट की घटनाएं भी होती रहती हैं। जब भी तेज हवा चलती है, राहगीर सहित आसपास के मकान वाले भी सहम जाते हैं। गड़वार विद्युत उपकेंद्र के परशुराम नगर (हनुमान मंदिर) क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। परिखरा नई बस्ती निवासी मंजय सिंह, अरविंद, नवनीत आदि ने विभाग से खंभा लगवाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता इं. विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि शहर के सर्वे कर प्रस्ताव निगम को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन इलाकों में विद्युत पोल व तार खींचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed