{"_id":"63ff9dd7d9012a30380baf34","slug":"electricity-information-will-be-received-on-mobile-e-mail-ballia-news-c-20-1-85226-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब मोबाइल, ई-मेल पर मिलेगी बिजली की सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब मोबाइल, ई-मेल पर मिलेगी बिजली की सूचनाएं
विज्ञापन
जिले में बिजली विभाग के करीब 3.5 लाख उपभोक्ता हैं। विद्युत वितरण निगम उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करा रहा है। जिले में अब तक करीब 70 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं की केवाईसी की जा चुकी है। इसके जरिये उपभोक्ताओं को अब आपूर्ति बाधित रहने सहित बिजली बिल और योजना के बारे की मोबाइल पर जानकारी मिलेगी।
बैंक, रसोई गैस कनेक्शन, पेंशन और किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक लाभार्थियों को ई-केवाईसी करानी पड़ती थी, लेकिन अब बिजली उपभोक्ताओं पर भी यह लागू हो गया है। हालांकि इसमें आधार सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ती है। विद्युत निगम द्वारा शुरू की गई ई-केवाईसी व्यवस्था में उपभोक्ताओं को मोबाइल, व्हाट्सएप और ई-मेल ही दर्ज कराना होता है। उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने के लिए बिजली कर्मी घर-घर जाकर उनकी जानकारी इकट्ठा कर चुके हैं। फरवरी माह की समाप्ति तक 70 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता केवाईसी करा चुके हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन तमाम प्रकार की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
000
ये सुविधाएं मिलेंगी
-मोबाइल पर मिलेगा मासिक बिजली बिल।
-कटौती व आपूर्ति से संबंधित अन्य जानकारी।
-मोबाइल पर मिलेगा ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड।
-1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने में मिलेगी सहूलियत।
-बिल के साथ ऑनलाइन भुगतान के लिए मिलेगा उपभोक्ता को क्यूआर कोड।
-- -- -- -- -