{"_id":"5d79356f8ebc3e015369e85b","slug":"electricity-electricity-fault-road-jam-ballia-news-vns4830655155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसडीह कचहरी चौराहे पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसडीह कचहरी चौराहे पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत में हो चुके जर्जर विद्युत तार का नवीनीकरण व अघोषित विद्युत कटौती में सुधार न होने पर सोमवार से अनशन पर बैठे छात्रनेता अभिजीत तिवारी सत्यम के समर्थन में बुधवार को नगरवासी व क्षेत्रवासी भी उतर गए। इस दौरान लोगों ने नगर पंचायत स्थित सभी दुकानें बंद कराने के साथ ही कचहरी चौराहे पर करीब चार घंटे तक चक्का जाम कर दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर एक्सईएन राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार गुलाब चंद्रा पहुंच गए और संयुक्त रूप से आश्वासन दिया कि शाम तक विद्युत तार व पोल आ जाएंगे। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। वहीं अनशन पर बैठे अभिजीत तिवारी ने चेताया कि अगर शाम तक विद्युत तार व पोल नहीं आया तो गुरुवार को अनशन स्थल पर ही आत्मदाह करूंगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग व प्रशासन की होगी।
अनशन स्थल पर पहुंचे बांसडीह विधानसभा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का विधान सभा क्षेत्र होने के चलते जिला प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जबकि प्रदेेश सरकार का निर्देश है कि शहर में 24 घंटे, नपा व नगर पंचायतों में 20 घंटे तथा ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाय। लेकिन बांसडीह तहसील क्षेत्र सहित नगर पंचायत में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण आमजन का जीवन बहाल हो गया है। कहा कि इस समस्या से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया जाएगा। वहीं अनशनकारी अजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि नगर पंचायत में लगे विद्युत तार व पोल बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं, जो विद्युत के आते ही कहीं ना कहीं टूट कर गिर जाते हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। अनशनकारी सत्यम ने कहा कि अगर शाम तक विद्युत तार और पोल नहीं आए तो गुरुवार को अनशन स्थल पर ही आत्मदाह करूंगा। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुशांत राज भारत, विजय कुमार गुल्लर, अमृत आनंद सिन्हा, बंटी चौबे, प्रताप पुंज पांडेय, मनोज साहू आदि रहे।