फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity department started Gandhigiri to recover dues

बकाया वसूली को विद्युत विभाग ने शुरू की गांधीगीरी

Tue, 12 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity department started Gandhigiri to recover dues
विद्युत विभाग ने बकायेदारों से बिल जमा कराने के लिए नायाब तरीका अपनाया है और गांधीगीरी शुरु की है। अधिकारी अब बकायेदारों के यहां बकाया बिल के साथ गुलाब का फूल भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली बिल की वसूली नहीं होने के कारण विद्युत विभाग को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोग बिल समय से जमा नहीं करते जिसके चलते जहां विभाग को समय से राजस्व नहीं मिलता वहीं बिल भी बढ़ता है। मंगलवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह नगर में पहुंचे और टीम के साथ बकायेदारों के यहां बिल जमा करने की नोटिस के साथ ही गुलाब का फूल भेंट कर उनसे बकाया जल्द से जल्द जमा करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रथम दिन नगर के लगभग 150 बकायेदारों को नोटिस व गुलाब का फूल दिया गया है। जिसके सापेक्ष आज से ही बिल भुगतान में तेजी देखी गई। कहा कि इस उदारवादी योजना में भी लोग बिलों का भुगतान नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध आरसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस मौके पर एसडीओ अनिल कुमार, अवर अभियंता श्याम अवध यादव, पवन गुप्ता, जुबेर अहमद, तेजू मिश्रा, राजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed