फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowds of devotees thronged the Shravani Mela; wooden items saw brisk sales.

Ballia News: श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी के सामान की खूब हुई बिक्री

Fri, 18 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees thronged the Shravani Mela; wooden items saw brisk sales.
निच्छुवाडीह ​स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित काष्ठ मेला में लकड़ी के सामानों क
विशुनपुरा। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के नगरा-बिल्थरारोड मुख्य मार्ग पर निच्छुआडीह स्थित आदि शक्ति मां परमेश्वरी भगवती के स्थान पर लगे श्रावणी मेले का चतुर्थ साप्ताहिक मेला बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई, जिन्होंने माता परमेश्वरी भगवती का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और मन्नतें मांगीं। मेले में बलिया, मऊ और देवरिया सहित आसपास के जनपदों से लकड़ी के सामान लेकर पहुंचे दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं। लकड़ी से निर्मित चौकी, कुर्सी, मेज, स्टूल, चारपाई की पाटी और अन्य सामान की जमकर बिक्री हुई। अच्छी बिक्री से दुकानदार काफी खुश नजर आए। ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी जरूरत के घरेलू सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

मेले में सौंदर्य प्रसाधन, लोहे और प्लास्टिक के सामानों के साथ-साथ मिठाई और छोले की दुकानें भी सजी थीं। रसड़ा और बिल्थरारोड तहसील के अलावा मऊ व देवरिया से भी लोग लकड़ी के सामान खरीदने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मेले में विभिन्न व्यंजनों का भी स्वाद लिया। यह श्रावणी मेला न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हुआ, विशेषकर लकड़ी के सामानों के व्यापारियों के लिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर समिति की ओर से जगह-जगह स्वयंसेवक तैनात किए गए थे। वहीं नगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा की देखरेख में पुलिसकर्मी मेले में लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed