{"_id":"603bdf8b8ebc3ed8321ab89a","slug":"electricity-department-is-the-most-corrupt-department-of-the-state-surendra-singh-ballia-news-vns5773683152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग है बिजली विभाग: सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग है बिजली विभाग: सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बिजली विभाग को उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग बताया है। कहा है कि इनमें चोरी व सीनाजोरी दोनों है, मानवीय संवेदनाओं से इनका कोई लेना देना नहीं है। सीधे मुंह जनप्रतिनिधियों की बातें सुनना इन्हें गंवारा नहीं है और जब कठोरता से पेश आया जाता है तो हड़ताल की धमकी देने लगते हैं।
विधायक रविवार को चांदपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि अकेले बैरिया क्षेत्र में दर्जनों पावर कनेक्शन पैसा लेकर अवैध तरीके से चलवाते हैं और एक कोई गरीब आदमी कटिया फंसाकर बल्ब जला लेता है तो उसपर एफआईआर करा देते हैं। अधिशासी अभियंता से लाइनमैन तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, इस संबंध में कई बार मैंने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व संबंधित मंत्री से आग्रह कर व्यवस्था सुधारने का सुझाव दिया था किंतु कुछ नहीं हुआ। सौभाग्य योजना से लगने वाले खम्भे व ट्रांसफार्मर तथा बनने वाली बिजली की लाइन को भी यह ठीक से नहीं करवा सके। सुपरविजन बॉडी बिजली विभाग ही है।
इनका एकमात्र उद्देश्य है कि किसी भी तरह से लूटखसोट किया जाय। शोभाछपरा में दलजीत टोला के तीन युवकों की मौत बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ही हुई है। जिस खम्भे से हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा था वह तार व एंगल जर्जर था उसे बदलने के लिए गांव के लोग कई बार आग्रह कर चुके हैं लेकिल बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उसपर ध्यान नहीं दिए। अगर वह तार और एंगल बदल दिया गया होता तो शायद इन तीन होनहारों की जान नहीं जाती। विधायक ने कहा कि एसडीएम बैरिया से कहूंगा कि इसकी जांच निष्पक्षता पूर्वक करें और दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विधायक ने पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कहते हुए कहा कि कोई दोषी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बख्शे न जाएं। उन्होंने जनता जनार्दन से भी आग्रह किया कि बिजली विभाग के कारगुजारियों से उन्हें अवगत कराएं।