फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   due to electricity cut the people dint take proper sleep

आपात कटौती ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 20 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,बलिया ।
ब्यूरो, अमर उजाला,बलिया । Updated Fri, 20 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
due to electricity cut the people dint take proper sleep
गुरुवार रात नगर में बिजली कटने के दौरान घर के बाहर हाथ के पंखे के सहारे गर्मी से निजात पातीं महिलाएं। अमर उजाला
 भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती कोढ़ में खाज बन गई है। दिन में कटौती होने पर लोग किसी तरह दिन गुजार ले रहे हैं लेकिन रात भारी पड़ रही है। रात में आपात कटौती से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। तय रोस्टर के अनुसार बिजली न मिलने से लोगों में नाराजगी है। 
विज्ञापन



शहर में 20 और देहात में 14 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है। बिजली विभाग की ओर से नगर क्षेत्र में 20 तथा देहात क्षेत्र में 14 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल तय किया गया है। शहर क्षेत्र में मात्र 4 घंटे बिजली कटौती का समय निर्धारित है। सुबह 8-10, दो घंटे तथा दोपहर बारह से 2 बजे तक लेकिन 8 घंटे या इससे भी ज्यादा की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और खराब है। यहां इमरजेंसी कटौती के नाम पर कभी रातभर बिजली गुल रहती है तो कभी आधी रात काट दी जाती है।ग्रामीण अंचलों में कुल 14 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। एक सप्ताह दिन में तो एक सप्ताह रात में बिजली आपूर्ति तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली खराबी पर भी देहात क्षेत्रों में कई दिनों तक बिजली गायब रह रही है।  बिजली कटौती का खामियजा बैरिया, बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, बांसडीह तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बिजली कटौती हो रही है। आलम यह है कि इन तहसीलों में निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 14 घंटा बिजली मिलनी चाहिए। जबकि मिल रही है मात्र आठ से नौ घंटे। यही नहीं विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed