फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electric wire fell on girl students riding scooter, they got burnt

Ballia News: स्कूटी सवार छात्राओं पर गिरा विद्युत तार, झुलसी

Sat, 02 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electric wire fell on girl students riding scooter, they got burnt
बांसडीहरोड। सहतवार-बांसडीहरोड मार्ग स्थित छाता गांव के समीप शनिवार की सुबह बाइक सवार दो छात्राओं के उपर हाई टेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया, जिससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से झुलस गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों को एबुंलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का चिकित्सक उपचार कर रहे है। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे इलाकाई लाइनमैन ने टूटे तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी शाहजीन अदब 22 पुत्री अनवर अली और सेमरी निवासी दीपा यादव 22 पुत्री त्रिलोकी यादव एक ही स्कूटी पर सवार होकर जिला मुख्यालय कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी छाता गांव स्थित शनिचरा बाबा स्थान के समीप पहुंची, ऊपर लटक रहा बिजली का जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर स्कूटी पर गिर गया। इससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों छात्राओं की चीख-पुकार सुन मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर दोनों को बचाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दीपा यादव को घर भेज दिया। गंभीर रूप से घायल शाहजीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घटना स्थल पर लटक रहे जर्जर विद्युत तार को तीन दिन के अंदर बदल दिया जाएगा। ताकि इस प्रकार की कोई अन्य घटना न हो सके। साथ क्षेत्र के जर्जर तारों को बदलने के लिए भी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।अनुमति मिलते ही उन्हें भी बदल दिया जाएगा। - आशुतोष पांडेय, जेई, विद्युत उपकेंद्र, टकरसन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed