फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electric pole fell on NH-31, wire caught fire in Baheri

Ballia News: एनएच-31 पर गिरा बिजली का खंभा, बहेरी में तार में लगी आग

Sat, 07 Mar 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell on NH-31, wire caught fire in Baheri
नगर के बहेरी में शार्ट सर्किट से जल रहा विद्युत तार।संवाद
बलिया। शहर के अंदर की बिजली सप्लाई व्यवस्था के प्रति बिजली निगम लापरवाह बना है। शुक्रवार की सुबह एनएच-31 पर एससी काॅलेज के पास हाईटेंशन तार का पोल गिर गया। इससे बड़े वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पोल गिरने के कारण एससी कालेज से लेकर कदम चौराहा तक करीब चार घंटे तक विद्युत सप्लाई ठप रही। विद्युत कर्मियों ने दोपहर तक नया खंभा लगाकर सप्लाई चालू की। वहीं शाम को बहेरी एक कॉन्वेंट स्कूल के करीब विद्युल पोल से गुजरा केबल जलने लगा। इससे लोगों में भगदड़ की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन केबल जलने की घटनाएं होती हैं। इसके बाद भी विभागीय लोग ध्यान नहीं देते हैं। एक्सईएन इं. आरपी यादव ने बताया कि एससी काॅलेज के पास खंभा ट्रक के धक्के से भोर में गिरा था। उसे कुछ ही घंटे में बदल दिया गया। बिजनेस प्लान के तहत कार्य योजना बनाई गई है। जर्जर तार व खंभा बदलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed