{"_id":"67ae49f89e30998dfa09cc73","slug":"elections-for-the-post-of-head-in-two-gram-panchayats-on-19th-ballia-news-c-190-1-bal1002-133427-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रधान पद के लिए दो ग्राम पंचायतों में 19 को चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रधान पद के लिए दो ग्राम पंचायतों में 19 को चुनाव
विज्ञापन
बलिया। पंचायत उपचुनाव को लेकर दो ग्राम पंचायतों में गहमागहमी तेज हो गई है। प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इन गांवों में 19 फरवरी की सुबह सात बजे से वोटिंग होगी। सीयर ब्लाॅक के रछौली गांव में प्रधान विवेक कुमार मिश्र, मुरलीछपरा ब्लाॅक के आराजी माफी बाल गोविंद उपाध्याय की गनेश सिंह व बेलहरी ब्लाॅक के एकौना गांव के प्रधान दीनानाथ यादव की मौत के बाद से पद खाली चल रहे थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी की अधिसूचना के बाद उप चुनाव की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हुई। सीयर ब्लाक के रछौली में मात्र एक पर्चा दाखिल होने से सविता मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित तय माना जा रहा है। मुरली छपरा ब्लाक के आराजी माफी बालगोविंद उपाध्याय के प्राथमिक विद्यालय बाबू के शिवपुर में दो बूथ बनाए जाएंगे। इन दोनों बूथों पर 784 व 778 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं बेलहरी ब्लाक के एकौना में प्राथमिक पाठशाला राजपुर में भी दो बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर 675 व 727 मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे। उप चुनाव को शांति पूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव के बाद 21 फरवरी को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना का कार्य होगा।
मझवरिया व पकड़ी के सदस्य पद फिर रह गए खाली : हनुमानगंज ब्लॉक के मझरिया ग्राम पंचायत में तीन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए फिर एक भी नामांकन नहीं हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी यह पद खाली रह गया था। उप चुनाव में भी एक भी नामांकन नहीं होने के कारण फिर खाली रह गया। वहीं, ग्राम पंचायत पकड़ी में भी एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। इसके चलते सदस्य का चुनाव नहीं हो सका है।