फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Election boycott posters put up at railway station

रेलवे स्टेशन पर लगाए चुनाव बहिष्कार के पोस्टर

Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Election boycott posters put up at railway station
रेवती। स्थानीय रेलवे स्टेशन को रेल विभाग की ओर से हाल्ट घोषित किए जाने से क्षेत्रीयजनों में आक्रोश पनप ही रहा है। इसे लेकर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर स्टेशन नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई, केसरवानी वैश्य समाज, किसान मोर्चा तथा क्षेत्रवासियों की ओर से शनिवार को रेलवे स्टेशन के अलावा ब्लाक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बस स्टैंड, थाना के समीप, काली माता मंदिर मार्ग, बीज गोदाम, नगर पंचायत कार्यालय अन्य भीड़ वाले स्थानों पर संबंधित बैनर चस्पा किया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दर्जनों बार स्टेशन को पूर्व के दर्जा में रखने संबंधी ज्ञापन देने के बावजूद रेल प्रशासन की ओर से अभी तक सकारात्मक संज्ञान नहीं लिए जाने से भारी आक्रोश है। रेल रोको संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण पांडेय ने बताया कि आजादी से पहले का यह स्टेशन है। सन् 1942 के आंदोलन में बलिया से चार दिन पूर्व रेवती आजाद हो गया था। ऐसे में यह ऐतिहासिक स्टेशन बरकरार रहना आवश्यक है। कामरेड ओम प्रकाश कुंवर ने बताया की हाल्ट घोषित करने से हजारों यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाईयां होगी। केसरवानी वैश्य समाज रेवती के अध्यक्ष सुनील केशरी ने आरोप लगाया कि सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि इस मुद्दे पर मौन हैं। पप्पू केशरी, रमेश मणिक, महावीर तिवारी, प्रधान आशुतोष सिंह लालू , अर्जुन चौहान, विरेश तिवारी, राज किशोर यादव, भोला ओझा, महेश तिवारी, ओंकारनाथ ओझा आदि ने चेतावनी दी कि यदि स्टेशन का पूर्व का दर्जा कायम रखने का निर्णय तत्काल नहीं लिया गया तो हम लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed