फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly murdered with sharp weapon

धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या

Tue, 01 Nov 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Elderly murdered with sharp weapon
रेवती क्षेत्र के छपरा सारिब गांव में हुई वृद्ध की हत्या के बाद रोती बिलखती परिवार की महिला। - फोटो : BALLIA
रेवती। थाना क्षेत्र के गांव सारिक छपरा में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार की सुबह खेत के किनारे मिला। ग्रामीणों पर एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। बुजुर्ग ने ब्याज पर कई लोगों को रुपये दिए थे। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सारिक छपरा ग्राम सभा में नगर के वार्ड 10 निवासी श्रीकृष्ण राय का डेरा है। श्रीकृष्ण राय इसी डेरे पर रहते थे। उनकी तीन पुत्रियां हैं। तीनों विवाहित हैं। श्रीकृष्ण डेरे पर मुर्गी और बकरी पालन करते हैं। उनके पास डेढ़ बीघे खेत था, जिसे उन्होंने दो पुत्रियों ललिता तथा मानती के नाम 2014 में रजिस्ट्री कर दी थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे डेरे के पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने बताया कि रमेश सिंह के खेत में किसी का शव पड़ा है। शव की पहचान श्रीकृष्ण राय के रूप में की गई। सिर के पीछे चोट के निशान थे। खेत में खून फैला था। सिर पर धारदार हथियार से छोटे-बड़े पांच वार किए गए थे। सिर जगह-जगह कट गया था। सूचना पाकर पुत्री मानती तथा छोटी बेटी कुंती पहुंचीं। मानती की शादी बैरिया थाना स्थित चांदपुर के सुभाष सिंह के साथ हुई है। बड़ी बहन ललिता की शादी भी उसी घर में हुई है। कुंती ने प्रेम विवाह किया है। एडिशनल एसपी ने जांच की। मझली पुत्री मानती से अलग ले जाकर पूछताछ की। लोगों ने बताया कि श्रीकृष्ण राय ने कुछ लोगों को ब्याज पर रुपए दिए धे। एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दामाद सुभाष सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed