फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly dead body found in Pokhara, accused of murder

पोखरे में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप

Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly dead body found in Pokhara, accused of murder
रतसर। नगर के विद्युत उपकेंद्र से सटे जगमन के पोखरे में बुधवार को दोपहर में जाल डालकर मंगलवार की रात से लापता कस्बे के पकड़ी तर निवासी विक्रमा डोम (60) का शव निकाला गया।
विज्ञापन

विक्रमा डोम मंगलवार की रात पोखरे के किनारे बसे अपनी बिरादरी के लोगों के घर आया था। रास्ते में पोखरे में डूब गया। मृतक की बेटी संगीता ने मंगलवार की रात इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मौसम खराब होने से तलाश नहीं हो पाई। बुधवार की सुबह एक छोटी जाल लेकर कुछ लोग पोखरे में उतरे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बड़े जाल के साथ दोपहर में चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह की मौजूदगी में शव की तलाश शुरू की गई तो शव जाल में फंस गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की बेटी ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। उसने बताया कि पोखरे के पास रहने वाले उसके पिता को बुलाकर ले गए थे। यजमानी के विवाद में उनकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed