फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elder brother killed younger brother and family injured by beating when goat went to field in ballia

बलिया: खेत में बकरी जाने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को परिवार समेत पीटा, एक की गई जान, चार पर एफआईआर

Tue, 20 Jul 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Jul 2021 05:38 PM IST
सार

छोटे भाई की बकरी बड़े भाई के खेत में जाकर अरूई के पत्ते का रही थी। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान बड़े भाई और उसके बेटों ने छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी, जब उसका परिवार बचाव के लिए आगे आया, तो उनकी भी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Elder brother killed younger brother and family injured by beating when goat went to field in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में खेत में बकरी द्वारा अरुई के पत्ते खा जाने से बड़े भाई से सगे छोटे भाई के परिवार की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जहां छोटा भाई, उसकी पत्नी और पुत्री तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यहां देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के भाई सोहन वर्मा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


बलिया जिले में रतसर क्षेत्र के दिलावलपुर मोहल्ला निवासी छट्ठू वर्मा की बकरी सोमवार को बड़े भाई किशुन वर्मा के खेत में लगे अरुई के पत्ते खा रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि बड़े भाई किशुन वर्मा और उसके पुत्रों ने छठ्ठू वर्मा(40) को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को बचाने गई उसकी पत्नी कलावती(38) और उसकी पुत्री ममता(14) को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान छठ्ठू वर्मा की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे एसओ गड़वार राजीव सिंह ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। इस मामले में मृतक के तीसरे भाई सोहन वर्मा ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिआ और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

पहले भी छट्ठू को जान से मारने की दी थी धमकी
मृतक छठ्ठू वर्मा की माता सरस्वती देवी ने बताया कि एक दिन पूर्व छोटे पुत्र की बकरी उसके बड़े पुत्र किशुन वर्मा के खेत में घुस गई थी। इसी को लेकर विवाद हो गया था और तभी से किशुन का परिवार छट्ठू को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सोमवार की देर शाम छट्ठू बाजार से घर आ रहा था तो उसे घर के पास ही घेर कर लाठी-डंडे व ईंट से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

चार भाइयों में सबसे छोटा था मृतक, पुलिस से की थी शिकायत
मृतक छठ्ठू वर्मा चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई श्रीवर्मा, किशुन वर्मा, सोहन वर्मा और छट्ठू वर्मा सभी का परिवार अलग-अलग रहता है। पुश्तैनी बंटवारे को लेकर भी आए दिन किशुन व छठ्ठू के परिवार के बीच रार होती रही है। घटना के पीछे भी उसी रार को लोग मुख्य कारण मान रहे है।

इधर मृतक के मोहल्ले वालों ने बताया कि धमकी से छठ्ठू काफी डरा हुआ था। हत्या वाले दिन ही दोपहर में अपनी जान माल की हिफाजत के लिए स्थानीय पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस चुप रही। लोगों की शिकायत रही कि पुलिस मामले को गंभीरता से ली होती और समय से कार्रवाई की होती तो ऐसी घटना नहीं हुई होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed