फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight sweet shops raided, 11 samples taken

Ballia News: मिठाई की आठ दुकानों पर छापा, 11 नमूने लिए, हड़कंप

Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight sweet shops raided, 11 samples taken
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को शहर समेत देहात क्षेत्रों में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर मिठाई की आठ दुकानों में जांच-पड़ताल कर 11 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीम ने सुखपुरा स्थित शिवशंकर मिष्ठान भंडार से खेवा और छेना की मिठाई, कृष्ण स्वीट्स से छेना की मिठाई का नमूना संग्रहित किया। इसके बाद टीम रतसड़कलॉ पहुंची और वहां सुमेर किराना स्टोर से बेसन, मद्धेशिया मिष्ठान भंडार से पनीर व छेना की मिठाई, प्रदीप मिष्ठान से छेने की मिठाई और राज रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भंडार से छेने की मिठाई का नमूना संग्रहित किया। इस कार्रवाई से रतसड़ कलॉ के दुकानदारों में अफरातफरी रही। इसके बाद टीम ने शहर का रुख किया और शहर के कुंवर सिंह चौराहा स्थित अमन स्वीट्स से पनीर व खोवा तथा आनंद जलपान से बूंदी का लड्डू का नमूना संग्रह कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। इस दौरान टीम राकेश कुमार, अनिल कुमार, ओमप्रकाश यादव, धर्मराज शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed