फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight projects will be gifted

आठ परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

Thu, 29 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Eight projects will be gifted
रामगढ़ क्षेत्र में गंगा किनारे कराया गया रिवेटमेंट कार्य। - फोटो : BALLIA
जिले में परियोजनाओं को पूरा करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। इसके चलते कई परियोजनाएं वर्षों तक लटकी जाती हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 40 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ और अधिकांश पर कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि इस वित्तीय वर्ष में सड़क के अलावा बड़े कार्यों में कटान रोधी कार्यों की स्वीकृति मिली। वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी परियोजनाओं के पूरा होने का दावा तो किया जाता है लेकिन सुस्त गति से चल रही परियोजनाओं पर चल रहे कार्य से आठ परियोजनाओं के ही पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में छोटी बड़ी कुल 165 परियोजनाएं संचालित हैं। इसमें सड़क व कटान रोकने के कार्य के अलावा 130 परियोजनाएं 50 लाख से अधिक लागत की हैं। यह सभी परियोजनाएं पूर्व के अलग-अलग वित्तीय वर्षों की हैं। इस वित्तीय वर्ष में सरकार का सबसे अधिक जोर सड़क व कटान रोकने पर रहा। वित्तीय वर्ष में सभी परियोजनाओं पर कार्य भी शुरू हो गया लेकिन सभी परियोजनाओं की गति सुस्त है। हालांकि अधिकारियों का दावा है वित्तीय वर्ष में सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। लेकिन सुस्त गति को देखते हुए खासकर कटान रोधी सात कार्यों के ही पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस वर्ष स्वीकृत एक किसान कल्याण केंद्र भी बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पूरी होने वाली परियोजनाएं
- एनएच-31 के किमी 27.540 पर एक स्पर (लागत :10 करोड़ 20 लाख 97 हजार)
- एनएच-31 के किमी 27.540 से 27.910 के बीच रिवेटमेन्ट कार्य (लागत : 8 करोड़ 86 लाख 10 हजार)
- एनएच-31 के किमी 27.990 से 28.570 के बीच रिवेटमेन्ट कार्य (लागत : 11 करोड़ 11 लाख 56 हजार)
- दूबेछपरा, उदयीछपरा, गोपालपुर के सुरक्षार्थ रिवेटमेन्ट व परक्यूपाइन कार्य (लागत : 9 करोड़ 10 लाख 75 हजार)
- दूबेछपरा-टेंगरही रिंग बंधा के किमी 0.450 मीटर पर फार्क स्पर एवं इंड-1 कार्य (लागत : 9 करोड़ 89 लाख 90 हजार)
- लालगंज के जगदीशपुर,नरदरा-भुसौला के सुरक्षार्थ कार्य (लागत : 7 करोड़ 72 लाख एक हजार)
- दुबहड़ ब्लॉक के सरयां गांव में बन रहा किसान कल्याण केंद्र (लागत: 80.14 लाख )
जिले में संचालित सभी परियोजनाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाती है और समय से पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है। समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण वर्मा, सीडीओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed