फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight people injured, one seriously, in a roadways bus-jeep collision

Ballia News: रोडवेज बस-जीप की भिड़ंत में आठ लोग घायल, एक गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured, one seriously, in a roadways bus-jeep collision
बलिया- सिकंदरपुर मार्ग ​स्थित खड़सरा गांव के समीप रोडवेज बस और फोर्स गाड़ी में हुई टक्कर के चलत
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (पोखरा) मोड़ पर बुधवार को दोपहर बाद रोडवेज बस और जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि जीप का अगला हिस्सा बस में जा फंसा और उसमें आग लग गई। टक्कर और चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीट तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि हादसे में धीरज श्रीवास्तव (34) निवासी गोरखपुर, विवेक सिंह (26) निवासी गोरखपुर व हनुमान तिवारी (32) निवासी बक्सर, चंद्र भूषण (35) निवासी सीवान, यश गुप्ता (25) निवासी बलिया सहित आठ लोग घायल हो गए। बलिया से सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही जीप और बिल्थरारोड डिपो की रोडवेज बस खड़सरा स्थित पोखरा मोड़ पर आमने-सामने टकरा गईं। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने रॉड से सीट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इसी बीच जीप के अगले हिस्से में से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहंुच गई। पुलिस ने अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेजुरी भेजवाया। धीरज श्रीवास्वत, विवेक सिंह व हनुमान तिवारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने हनुमान तिवारी की हालत नाजुक बताई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत और जेसीबी से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed