फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight people have been booked for shooting a young man

Ballia News: युवक को गोली मारने में आठ पर मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Eight people have been booked for shooting a young man
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर पेट्रोल पंप के समीप दो गुटों में हुए विवाद में गोली से घायल सूरज राजभर का इलाज वाराणसी में चल रहा है। मंगलवार को घायल सूरज के बाबा सुकई राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मनीष पांडे, अखिलेश चौधरी, लोरिक चौधरी, दारा चौधरी, आदुल चौधरी, हंटर गुप्ता, अजय सिंह व शिवम राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के डर से दोनों गुटों के लड़के अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गड़वार थाना के विभिन्न गांवों में सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से गैंग संचालित हो रहे हैं। सोमवार को दो गुट के सात-आठ लड़कों में किसी बात पर सिंहाचवर पेट्रोल पंप के समीप मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने गोली चला दी, जो सूरज राजभर के हाथ में लग गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए थे। घटना में शामिल दोनों गुटों के लड़के गांव छोड़कर चले गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि घायल के बाबा की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों गुटों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व गुटबाजी में हो चुकी है हत्या

गड़वार थाना के चिलकहर रेलवे स्टेशन पर सितंबर 2023 में गुटबाजी को लेकर दो युवकों में चाकूबाजी हो गई थी। इसमें चिलकहर निवासी सुदीप कुमार (32) की मौत हुई थी। विकास (22) गंभीर रूप से धायल हो गया था। लोगों ने चिलकहर चट्टी पर शव रखकर बलिया-रसड़ा मार्ग को चार घंटे जाम कर दिया था। परिजनों ने आरोपियों से तीन बार विवाद होने का आरोप लगाया था। हर बार पुलिस मामले में समझौता कराकर ठंडे बस्ती में डाल देती थी। चार दिन पहले फिर मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया था। परिजन बार-बार यह कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed