फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight Mondays of Sawan this time in the new year

Ballia News: नव संवत्सर में इस बार सावन के आठ सोमवार

Thu, 23 Mar 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eight Mondays of Sawan this time in the new year
बलिया। इस बार का नव संवत्सर कुछ खास है। अमूमन सावन मास में चार या पांच सोमवार ही आते हैं, लेकिन 22 मार्च से शुरू हो रहे नव संवत्सर 2080 में सावन के इस बार आठ सोमवार होंगे। ज्योतिषी भी इसे दुर्लभ संयोग मान रहे हैं।
विज्ञापन

कुल मिलाकर सावन 59 दिनों का होगा। इतना ही नहीं नया विक्रम संवत 2080 इस बार 12 की जगह 13 माह का होगा। हिंदू नववर्ष अर्थात नव संवत्सर का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से होता है। चैत्र मास हिंदू कैलेंडर का प्रथम माह भी होता है। इस वर्ष नव संवत्सर (विक्रम संवत 2080) बुधवार 22 मार्च से प्रारंभ है। फेफना के थम़्हनपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय बताते हैं कि इस वर्ष राजा बुध एवं शुक्र मंत्री होंगे। हिंदू नववर्ष की शुरुआत बेहद शुभ योग, शुक्ल योग एवं ब्रह्म योग में हो रही है। इन योगों में किए गए कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होती है। हिंदू कैलेंडर में अमूमन 12 माह ही होते हैं, लेकिन वर्ष 2023 इस मामले में विशेष है। इस वर्ष 13 महीने होंगे। खास बात यह है कि नव संवत्सर में सावन दो महीने का होगा। इसमें कुल आठ सोमवार पड़ेंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सावन 4 जुलाई से शुरू होगा और 17 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद 18 जुलाई से अधिकमास यानी मलमास प्रारंभ हो जाएगा, जो 16 अगस्त तक रहेगा। अधिकमास खत्म होने के बाद, 17 अगस्त से पुन: सावन लग जाएगा, जो 31 अगस्त तक रहेगा। जिसकी वजह से सावन मास 2023 में लगभग दो महीने का होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय के अनुसार यह विशेष संयोग 19 वर्षों के बाद बन रहा है। इससे पहले यह संयोग वर्ष 2004 में बना था। ऐसे में शिवभक्तों को इस वर्ष सावन में व्रत के लिए कुल आठ सोमवार मिलेंगे। 31 अगस्त तक सावन होने की वजह से रक्षा बंधन भी इस बार 31 अगस्त को ही पड़ेगा। साथ ही चातुर्मास भी इस बार पांच महीने का होगा, जो अमूमन चार माह का रहता है।
विज्ञापन

इस तरह से रहेंगे सावन के सोमवार
-पहला सोमवार 10 जुलाई
- दूसरा सोमवार 17 जुलाई
-तीसरा सोमवार 24 जुलाई
-चौथा सोमवार 31 जुलाई
-पांचवां सोमवार 07 अगस्त
-छठा सोमवार 14 अगस्त
-सातवां सोमवार 21 अगस्त
-आठवां सोमवार 28 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed