फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight injured in clash over construction on disputed land

Ballia News: विवादित जमीन पर निर्माण में मारपीट, आठ लोग घायल

Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in clash over construction on disputed land
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



बैजलपुर गांव में दो साल से हृदय नारायण सिंह एवं संतोष सिंह के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह एक पक्ष विवादित जमीन पर दीवार बनवा रहा था। दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। देखते ही देखते लाठियां चटकने लगीं। एक पक्ष से हृदय नारायण सिंह, राजकरण सिंह, अर्जुन सिंह तथा अनिल सिंह तथा दूसरे पक्ष से महिला गुड़िया सिंह, संतोष सिंह, सूरज सिंह तथा गौरीशंकर घायल हो गए। घायलों को लेकर लोग सीएचसी पहुंचे।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल सहित घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी के बाद अस्पताल में पहुंचे। इलाज के दौरान हृदय नारायण सिंह, राजकरण सिंह, अर्जुन सिंह, गुड़िया सिंह, संतोष सिंह, सूरज सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, मौके पर लेखपाल गए थे। अभी किसी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव में पुलिस तैनात है, शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed