फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight cattle recovered from pickup without number

बिना नंबर की पिकअप से आठ मवेशी बरामद

Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Eight cattle recovered from pickup without number
मनियर। पुलिस ने मनियर-खेजुरी मोड़ से पिकअप पर लदे आठ मवेशियों को बरामद किया है। उनको रस्सी से बांधकर वाहन में ठूंसा गया था। वाहन की नंबर प्लेट खोलकर चालक की सीट के नीचे रखा गया था। एक पशु की मौत हो गई। वाहन में मिले नंबर प्लेट के आधार पर दो लोगों को चिह्नित कर उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह मनियर-खेजुरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि पुरुषोत्तम पट्टी गांव में पिकअप ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी है। पिकअप पर पशु लदे हैं। वाहन पर मौजूद दो लोग सिकंदरपुर की ओर भाग निकले हैं। पुलिस पशु लदे वाहन को ट्रैक्टर से खिंचवा रोड पर लाई। मवेशियों के रस्सी काट कर उन्हें बाहर निकाला तथा पानी पिलाया। नंबर प्लेट की तलाशी ली गई तो ड्राइवर के सीट के नीचे नंबर प्लेट मिला। इसके आधार पर वाहन चालक दिव्य प्रकाश सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी रक्सा दैनिया कलान थाना पकड़ी का नाम प्रकाश में आया।उसे फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि मेरा वाहन सुनील गुप्ता पुत्र चंद्रशेखर गुप्ता निवासी रक्सा कलान थाना पकड़ी जनपद बलिया ले गया था। मनियर पुलिस ने दोनों के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया तथा उनके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed