{"_id":"640cbd1ddddeb65bfe079624","slug":"eight-animals-missing-from-cow-shelter-center-instructions-to-give-charge-sheet-to-vdo-ballia-news-c-20-1-98540-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गोआश्रय केंद्र से आठ पशु गायब, वीडीओ को चार्जशीट देने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गोआश्रय केंद्र से आठ पशु गायब, वीडीओ को चार्जशीट देने का निर्देश
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने वृहद गो-आश्रय स्थल बछईपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बताए गए संख्या के अनुरूप गोवंश उपस्थित नहीं है। उनके द्वारा पूछे जाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यहां पर 201 पशु हैं। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर उन्हें कारण बताएं कि आठ पशुओं की मृत्यु कैसे हुई। इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द उनके सामने प्रस्तुत की जाए। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट जारी करने का निर्देश एसडीएम रसड़ा और बीडीओ को दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो संबंधित सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने पशुओं के लिए दिए जाने वाले चारे की गुणवत्ता और पानी आदि की व्यवस्था देखी।
एसडीएम ने लिया गोआश्रय का जायजा
नवानगर। उपजिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार यादव ने क्षेत्र के तिवारीपुर गांव स्थित गोशाला का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने पशुओं के रहने के साथ-साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्थाओं की बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार, उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ रामजी यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी श्याम नारायण वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह उर्फ पप्पू आदि मौजूद रहे।