फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eid uz Azha Prayers for peace and harmony offered in 350 mosques and places of worship in Ballia

EID UL Adha: बलिया के 350 मस्जिदों, इबादतगाहों में अमन-चैन की दुआ, तैनात रही फोर्स; कुर्बानी पर खास नजर

Sat, 07 Jun 2025 09:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

Bakrid News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांति और उल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंद लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
Eid uz Azha Prayers for peace and harmony offered in 350 mosques and places of worship in Ballia
नगरा कस्बा स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

EID UL Adha 2025: ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। इस दौरान जिले के करीब 350 मस्जिदों व इबादतगाहों में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्दों व ईदगाहों के आसपास भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन


बकरीद पर सुबह से ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों पर लोगों पहंुचने लगे। निर्धारित समय तक मस्जिद व ईदगाह खचाखच भर गए। तय समय पर नमाज अदा की गई। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया, पटखौली आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


मनियर थाना क्षेत्र में 16 स्थानों पर शनिवार को बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मना। थाने के पास स्थित ईदगाह पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। बड़ी मस्जिद मनियर के इमाम कारी शहादत ने नमाज पढ़ाया। बड़ी मस्जिद, मनियर के कमेटी के सदस्य तनवीर अहमद ने कहा कि मुल्क की सलामती और अमन, चैन की दुआ की। थाना प्रभारी दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eid uz Azha Prayers for peace and harmony offered in 350 mosques and places of worship in Ballia
बहेरी स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला

बेल्थरारोड क्षेत्र में मुस्लिमों ने विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में पूरी अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की। उमरगंज, फरसाटार, पड़सरा, नदौली, ताजपुर, शाहपुर अफगा, जमीन पड़सरा, बिठुआ समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की गई। शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम अखिलेश कुमार यादव, एसएचओ आरपी सिंह व चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव दल-बल के साथ मुस्तैद रहे।

घोघा और बांसडीह क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सुल्तानपुर,सेमरी, चोरकैण्ड स्थित ईदगाह सहित 13 मस्जिदों में नमाजियों ने शनिवार का सुबह नमाज अदा की गई। नगर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह, राकेश मिश्र, अभिजीत तिवारी सत्यम आदि ने बकरीद की बधाई दी। कोतवाल संजय सिंह,चौकी प्रभारी नीरज यादव समेत अन्य अधिकारी चक्रमण करते रहे।

Eid uz Azha Prayers for peace and harmony offered in 350 mosques and places of worship in Ballia
बहेरी स्थित ईदगाह परिसर में ईद उल अजहा की नमाज अदा करते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला

नगरा और इंदरपुर नगर पंचायत नगरा के पचफेड़वा मस्जिद के अलावा नरही, डीहवां, ताड़ीबड़ागांव, पड़री, चचया, खनवर, गोठवां में बकरीद मनाई गई। इस मौके पर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, इश्तेयाक अहमद, आदि ने बकरीद की बधाई दी। एसडीएम रसड़ा संजय कुशवाहा, सीओ आलोक गुप्ता, थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

पंदह क्षेत्र के विभिन्न गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम लोग जुट गए। नमाज के बाद कुर्बानी की गई। क्षेत्र के हरिपुर, खड़सरा, जनुवान, मासूमपुर, खेजुरी, गढ़मलपुर सहित अन्य गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। खड़सरा स्थित मस्जिद के मौलाना ने कुर्बानी के महत्व को बताया।

पुलिस- प्रशासन रहा सतर्क
नमाज के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस- प्रशासन सतर्क रहा। एडीएम अनिल कुमार, नपा ईओ सुभाष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, कोतवाल योगेंद्र सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के साथ ही खुफिया विभाग की टीम भी मौजूद रही। सुरक्षा के लिहाज से जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया था। इसके लिए छह जोनल और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed