फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Efforts to stop Ganga erosion in front of Maldepur and Khodipakar with stream cutter

Ballia News: स्ट्र्रीम कटर से माल्देपुर व खोड़ीपाकड़ के सामने गंगा कटान रोकने की कवायद

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Efforts to stop Ganga erosion in front of Maldepur and Khodipakar with stream cutter
बलिया। शहर से सटे माल्देपुर व खोड़ीपाकड़ के सामने स्ट्रीम कटर से गंगा की कटान को रोकने की कवायद है। नदी की धारा करीब आ जाने से एनएच-31 पर खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी के कटान से बचाने के लिए लगभग 15 करोड़ से कटानरोधी कार्य चल रहा है। इसमें बोल्डर के साथ ही पिचिंग का कार्य होगा। लगभग 15 करोड़ की लागत से माल्देपुर के सामने कटान रोकने के लिए 500 मीटर तक अवरोधक बनेगा।
विज्ञापन

इसमें बोल्डर के साथ ही उसकी पिचिंग का कार्य होगा, जिससे उसकी मजबूती बनी रहेगी। कटान को रोकने के लिए 13 कटर बनाए जा रहे हैं। इन कटरों के बीच पिचिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कटर के बनने से एनएच-31 पर खतरा कम हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि एनएच-31 से गंगा नदी की दूरी मात्र आठ सौ मीटर पर है। इसके बाद तेजी से बाढ़ के समय हुए तेज कटाने को देखते हुए बाढ़ विभाग ने कार्य योजना तैयार किया था। क्षेत्र के कई एकड़ भूमि भी गंगा में समाहित हो गई है। कटर से उम्मीद है कि नदी की धारा मुड़ जाएगा। अधिशासी अभियंता बाढ़ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बाढ़ निरोधात्मक कार्य चल रहे है। माल्देपुर के सामने नदी की धारा मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed