फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   heat weather Effect in ballia three died of diarrhea and 104 admitted in 24 hours

बलिया में गर्मी का असर: डायरिया से तीन की मौत, 24 घंटे में 104 भर्ती; जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बढ़े मरीज

Thu, 12 Jun 2025 09:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 09:41 AM IST
सार

गर्मी के मौसम में अस्पताल के ओपीडी में तो मरीजों की संख्या कम हुई लेकिन इमरजेंसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
heat weather Effect in ballia three died of diarrhea and 104 admitted in 24 hours
इमरजेंसी में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 1376 मरीज पहुंचे। वहीं, इमरजेंसी में 24 घंटे में 164 मरीज पहुंचे। इसमें चिकित्सको ने गंभीर हालत देखकर 104 मरीजों को भर्ती कर लिया। लेकिन तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार तीनों की मौत डायरिया से हुई है।
विज्ञापन


जलालपुर निवासी शांति देवी (80) को मंगलवार रात में कई बार उल्टी-दस्त हुई। परिजन इलाज के लिए बुधवार की सुबह इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। वहीं, भागमनी देवी (85) निवासी चितबड़गांव को भी डायरिया की शिकायत पर रात में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी भी मौत हो गई। फुलझरिया देवी (80) को डायरिया की शिकायत पर इमरजेंसी वार्ड में परिजनों ने भर्ती कराया था। देर रात हालत बिगड़ने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तापमान में लगातार इजाफा होने से जन जीवन बेहाल है। सरकारी व निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त, सिर में दर्द, घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में बेड फुल हो गए हैं। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. आरडी राम ने बताया कि अधिक गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट के रोगी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में रोजाना 100 से ऊपर मरीज में 40 फीसदी उल्टी-दस्त, बुखार, सांस लेने में परेशानी घबराहट, पसीना अधिक आने और शरीर में पानी की कमी की दिक्कत मिल रही है। कई मरीजों का रक्तचाप ही बढ़ने की शिकायत आ रही हैं। फिजिशियन डॉक्टर रितेश सोनी ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बुजुर्ग व गंभीर मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप और गर्मी में कार्य करने वाले सुबह शाम काम करे और पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

डीएम के निरीक्षण को लेकर व्यवस्था दिखी चुस्त

जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था की लगातार आ रही शिकायत व बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निरीक्षण को लेकर सुबह में अस्पताल की व्यवस्था चुस्त दिखी। इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में सीएमएस डॉ. एसके यादव खुद चक्रमण कर बेडों की चादर बदलवाते व सफाई करवाते दिखे। ओपीडी में समय से चिकित्सक बैठ गए थे। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर चिकित्सक व फार्मासिस्ट तत्पर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed