{"_id":"5e3706688ebc3e971b5c00e9","slug":"economy-will-be-away-from-budget-ballia-news-vns508510537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट : कोई बता रहा फायदेमंद तो किसी की नजर में खास फायदा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट : कोई बता रहा फायदेमंद तो किसी की नजर में खास फायदा नहीं
विज्ञापन
बलिया। जिले के अर्थशास्त्रियों ने आम बजट को अर्थ व्यवस्था मजबूत करने वाला बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि आयकर की नई व्यवस्था से लोगों को कोई खास लाभ नहीं होगा।
सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानी के पूर्व प्रवक्त डा.ॅ गोरखनाथ सिंह ने कहा कि बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर को बल मिलेगा, अर्थव्यवस्था में सुस्ती पर रोक लगेगी। आयकर में जो व्यवस्था बनाई गई है इस व्यवस्था से आयकर में कोई लाभ नहीं होगा। नौ लाख से कम आय वाले को कोई लाभ नहीं होगा। इस बजट से बेराजगारी कम करने को लेकर कोई विशेष फायदा नहीं होगा।
वहीं टीडी कालेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पहली बार बजट में आयकर दाताओं को राहत व वैकल्पिक सुविधा चुनने का मौका मिला है। जीडीपी 10 फीसदी विकास का लक्ष्य और कृषि, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, अधोसंरचना पर विशेष जोर से लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सरकार का कदम सरायनीय है, चिकित्सा सुविधा बढ़ने से आमलोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस बार बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत व डिम्ड विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रावधान से पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।