फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Economic advancement of farmers is also the priority of our government: Upendra

किसानों की आर्थिक उन्नति भी हमारी सरकार की प्राथमिकता: उपेंद्र

Fri, 22 Nov 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Economic advancement of farmers is also the priority of our government: Upendra
बलिया। ददरी मेले में पांच दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप जलाकर किया। इसमें किसानों को स्टॉल व कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से खेती-किसानी से जुड़ी लाभप्रद जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उद्धाटन के बाद मंत्री श्री तिवारी ने किसानों से अपील किया कि मेले में जो स्टॉल लगाए गए हैं, वहां से जानकारी लें और अपनी कृषि को फायदेमंद बनाएं। कहा कि किसानों की उन्नति के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लेकर आने वाले दिनों में किसान अपनी आय में भारी इजाफा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे ने वहां किसानों की जानकारी के लिए लगाए गए स्टॉल की सराहना की। उप निदेशक कृषि इंद्राज ने मेले के माध्यम से किसानों को दी जाने वाली जानकारी को साझा किया। कृषि विभाग में किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं को भी बताया। इसके अलावा कृषि विशेषज्ञ गोपाल जी यादव, आरके मौर्य तथा जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों के आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण टओप्स दिए। साथ ही कृषि से संबंधित किसानों के सवालों का उत्तर देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। मेले में भूमि संरक्षण, गन्ना विभाग, पंचायती राज के अलावा निजी क्षेत्र के कृषि निवेश विक्रेताओं द्वारा स्टाल लगाया गया। लोक गीत के माध्यम से भी कृषि विभाग द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मेले में उपलब्ध किसान सेवा रथ के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जा रही है। डीडीओ शशिमौली मिश्रा ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार जताया। संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed