फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Echoed throughout the world of all - Har Mahadev

हर-हर महादेव से गूंजी भृगुनगरी

Tue, 17 Feb 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Feb 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Echoed throughout the world of all - Har Mahadev
महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को नगर सहित ग्रामीण इलाके के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव, जय भोले भंडारी, बोल बम... की जयकार गुंजायमान होने लगी।
विज्ञापन


वातावरण शिवमय हो गया था। इस दौरान शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर कर भांग, धतूर, फल, भस्म, दूध, चंदन, मिठाई चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जगह-जगह रुद्राभिषेक भी किया गया। लोगों ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


शिवालयों के पट सुबह चार बजे खुल गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के बालेश्वर मंदिर के साथ ही कई प्रमुख मंदिरों में पुलिस मुस्तैद रही। जिला मुख्यालय के साथ ही कोटवा नारायणपुर आदि में दिन के दो बजे से शिव बारात निकली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में अड़भंगी भोले का दर्शन क रने के लिए भोर से शिव भक्तों का रेला लग गया था। कतारबद्ध पुरुष और महिलाओं ने मंदिर में बारी-बारी से भांग, धतूरा, बेलपत्र, गंगाजल, दूध, दही, घी, मधु, पंचामृत, धूप-दीप नैवेद्य सहित षोडषोपचार से बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन बाबा का दर्शन चलता रहा। नगर में पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा।

शहर के अधिकांश मार्गों को गुब्बारे आदि से सजाया गया था। इसके बाद नगर में करीब दो बजे से बालेश्वर मंदिर परिसर से बाबा भोले शिव की बारात निकाली गई। इसमें एक से बढ़कर एक झांकियां निकली। शिव बरात में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

बाबा भोलेनाथ की बारात बालेश्वर मंदिर से निकलकर एलआईसी रोड, स्टेशन-मालगोदाम रोड, स्टेशन-चौंक रोड, गुदरी बाजार, चमन सिंह बाग रोड, महावीर घाट रोड, विजय सिनेमा रोड होते हुए पुन: बालेश्वर मंदिर पहुंची। रात में विधिवत शिव-पार्वती विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। विवाह के दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए।


 शिवभक्तों के हर-हर महादेव, व भोले की जय आदि जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। नगर के शीशमहल-गोला रोड स्थित कैलाश धाम पर शिवभक्त नर-नारियों ने भागवान भोले नाथ की कतारबद्ध होकर पूजन-
अर्चन किया। परिखरा स्थित परमहंस शिव-मंदिर पर चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति पर मंदिर के बाहर हर-हर महादेव का जयकारा लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed