{"_id":"629ced15a4cca25cb0797192","slug":"e-sushruta-facility-will-be-started-in-six-chcs-including-district-hospital-ballia-news-vns657377097","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल सहित छह सीएचसी में शुरू होगी ई-सुश्रुत सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल सहित छह सीएचसी में शुरू होगी ई-सुश्रुत सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला महिला व पुरुष अस्पताल सहित तहसील स्तरीय छह सीएचसी में जल्द ही ई-सुश्रुत सुविधा शुरू होगी। इसके लिए अस्पतालों के डॉटा ऑपरेटर, बीसीपीएम, बीपीएम, फार्मासिस्ट व एलटी को प्रशिक्षण पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय ने दी। बताया कि अस्पतालों में यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीज का पर्चा, जांच रिपोर्ट व चिकित्सक का परामर्श सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा। इसके लिए पहले चरण की ट्रेनिंग सी-डेक नोएडा से आए प्रशिक्षक ने दी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.नीरज पांडेय ने बताया कि ई- सुश्रुत, सी-डैक की अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) अस्पतालों में लांच की जानी है। ई- सुश्रुत, उत्तर प्रदेश अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) 129 जिला स्तरीय अस्पताल और 350 सीएचसी में और बैंक संबंधी कार्यों में तेजी लाने व कार्य प्रवाह के डिजिटलीकरण के लिए एक समाधान के रूप में शुरू की गई है। स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने के लिए तकनीक को अपनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। एचएमआईएस बेहतर अस्पताल प्रशासन और रोगी के स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक एकीकृत कंप्यूटरीकृत नैदानिक जानकारी उपलब्ध कराता है। यह रोगी का सटीक, इलेक्ट्रॉनिक रूप से संग्रहित मेडिकल रिकार्ड भी होगा। मरीज की पहचान के लिए एक विशिष्ट यूएचआईडी जारी की जाएगी। इस तरह के रिकार्ड का उपयोग अस्पतालों में दवा आदि संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने, आंकड़ों की जानकारी के साथ ही अनुसंधान के लिए भी किया जा सकेगा। एचएमआईएस एप्लिकेशन रोगियों के उपचार प्रवाह को सुव्यवस्थित करेगा और साथ ही कार्यबल को उनकी अधिकतम क्षमता के उपयोग के लिए सक्षम बनाएगा।