फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E-rickshaws will operate only on designated routes during Dussehra.

Ballia News: दशहरा पर तय रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा

Fri, 16 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will operate only on designated routes during Dussehra.
नगर के गांधी नगर से महुआ मोड़ जाने वाली सड़क पर सवारियों के इंतजार में खड़े ई रिक्शा।संवाद
बलिया। त्योहारों के दौरान शहर में निर्धारित पांच रूटों पर ही ई-रिक्शाें का परिचालन होगा। दूसरे रूट पर वाहन संचालित करते मिलने पर संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में पांच निर्धारित रूटों पर करीब 2500 ई-रिक्शों का पूर्व में संचालन होता था, अब इनकी संख्या बढ़कर चार हजार के आसपास पहुंच गई है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पहले वाहनों के आगे और पीछे रूट नंबर अंकित कराए गए थे। हालांकि, अब कई ई-रिक्शों से नंबर मिट गए हैं या हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे निर्धारित मार्ग के उल्लंघन पर संबंधित वाहन की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सभी ई-रिक्शों पर आवंटित रूट नंबर दोबारा स्पष्ट रूप से अंकित कराने पर जोर दिया है। साथ ही वाहन पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर लिखना भी अनिवार्य किया गया है। इससे नियम तोड़ने वाले चालकों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सहूलियत होगी। दशहरा पर्व के पूर्व शहर के चौक क्षेत्र में भी जाम की समस्या को देखते हुए ई-रिक्शों का आवागमन प्रतिबंधित रहेंगा। चौक जाने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अनवर अली ने कहा कि नियम तोड़ते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नाबालिगों और शराब के नशे में ई-रिक्शा चलाते मिलने वालों के वाहन सीज किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

------------
निर्धारित पांच रूट, रूट के लिए निर्धारित रंग
1 : बहादुरपुर से सेंट्रल तिराहा - लाल

2 : माल्देपुर से सेंट्रल तिराहा - नीला

3 : कदम चौराहा से रेलवे स्टेशन - नारंगी
4 : तिखमपुर मंडी से महुआ मोड़ - हरा

5 : रोडवेज बस स्टैंड से मिढ्ढा - पीला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed