{"_id":"68e54b087e7dbea2c90f90bc","slug":"e-rickshaw-drivers-hands-and-legs-tied-and-thrown-in-the-field-ballia-news-c-190-1-ana1001-149760-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ई-रिक्शा चालक के हाथ पैर बांध खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ई-रिक्शा चालक के हाथ पैर बांध खेत में फेंका
विज्ञापन
नरहीं। थाना क्षेत्र के बड़का खेत पलिया खास गांव निवासी ई रिक्शा चालक गूडडू यादव से बक्सर जिले के कम्हरिया गांव में बदमाशों ने ई-रिक्शा, मोबाइल पैसा छीनने के बाद पिटाई कर हाथ पैर बांध कर खेत मेें फेंक दिया था। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने खेत में बेहोशी की हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। गुड्डू की तहरीर पर मुफ्फसिल थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बड़का खेत पलिया खास गांव निवासी विजय बहादुर यादव ने बताया कि बेटा गुड्डू यादव सोमवार की सुबह भरौली बक्सर ई-रिक्शा चलाने गया था। रात आठ बजे बात हुई तो बताया कि घर लौट रहा हूं, कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बक्सर जिले के कम्हरिया गांव में गुड्डू का हाथ पैर बांध कर ज्वार के खेत में फेंका गया था, वह बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी शंभू भगत पहुंचे और घायल गुड्डू को सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि इस घटना के अंजाम देने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।