{"_id":"5abe84574f1c1bcf618b49c5","slug":"dusty-storm-rain-accompanied-by-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूलभरी आंधी, बारिश से बदला मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूलभरी आंधी, बारिश से बदला मौसम
ballia
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज धूलभरी आंधी और बारिश से लोग परेश्ाान हो गए। थोड़ी देर के लिए सड़कों पर आवागमन रूक गया। पटना के मौसम विभाग ने बूंदाबांदी और बारिश की आशंका जताई थी। वहीं, बदले मौसम ने किसानों को फसलों को लेकर चिंतित कर दिया है। उधर, आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से छत से एक महिला गिरकर घायल हो गई।
अब तक चल रहे अनुकूल मौसम से अच्छी फसल के उम्मीद में किसान बड़े प्रसन्न थे। लेकिन शुक्रवार को मौसम के अचानक बदलने आैर आंधी के साथ बारिश ने किसानों में रबी की फसल को लेकर मायूसी पैदा कर दी है। आसमान में बादल छाए रहे और देर शाम बारिश होने लगी।
किसानों का कहना है कि इस प्रकार के मौसम के बदलाव में अक्सर ओले पड़ने की संभावना प्रबल हो जाती है। ओले की जगह यदि बरसात भी हो जाय तो खेतों में पड़ी आजकल की मुख्य फसल गेहूं के अलावा तेलहन दलहन की विभिन्न फसलों पर आफत सी आ जायेगी।
विज्ञापन
वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के डा वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बरसात के बाद गेहूं की खड़ी फसल, सरसो, अरहर आदि पक चले अनाज पानी के चलते फूल जाएंगे। उधर काट कर थ्रेसिंग के लिए रखे गए मसूर के बोझों में सड़न पैदा होने लगेगी। जिसके चलते मसूर भी खराब हो सकती है।
मौसम विभाग पटना के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि जिले में धूल भ्ारी आंधी आैर बारिश की संभ्ाावना सुबह से ही बन रही थी। देर शाम बारिश हो गई। बताया कि इससे अनाज फूलने से लेकर सड़ तक सकता है। बेल्थरारोड : तेज आंधी की वजह से छत से गिरकर वार्ड नं आठ निवासी सुमन राजभर (30) पत्नी राजू राजभर जख्मी हो गई। उसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।