फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dustbins provided to shopkeepers

Ballia News: दुकानदारों को दिए गए कूड़ेदान

Tue, 09 Jun 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dustbins provided to shopkeepers
स्वच्छता अ​भियान के तहत व्यापारियों में कूड़ा पात्र का वितरण करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमा
घोघा। बांसडीह नगर को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन एवं एनजीओ ने स्वच्छता अभियान फेज-1 की शुरुआत कर दी है। सोमवार की देर शाम पुराने बख्शीखाना परिसर में बैठक में व्यापारियों, नगर पंचायत कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों ने व्यापारी अरविंद गुप्ता को कूड़ेदान दिया। 30 व्यापारियों को कूड़ेदान दिए गए। अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी दुकानदारों, ठेला एवं खोमचा संचालकों को भी कूड़ेदान उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र को व्यवस्थित कचरा प्रबंधन प्रणाली से जोड़ने की योजना पर कार्य किया जा रहा था। अब इसकी शुरुआत करते हुए प्रथम चरण में बड़ी बाजार से कचहरी तक के क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य है। एनजीओ के संचालक विकास पाण्डेय ने बताया कि पहले चरण में 400 दुकानदारों और 250 ठेला-खोमचा संचालकों को 40 लीटर क्षमता के कूड़ेदान उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों का कचरा निर्धारित डस्टबिन में एकत्र करेंगे, जिसे नगर पंचायत और एनजीओ की टीम नियमित रूप से एकत्रित करेगी। प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन एक बार कूड़ा उठान किया जाएगा। नगर पंचायत में स्थापित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर में एकत्रित कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण किया जाएगा। गीले कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार होगी, जबकि प्लास्टिक एवं अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का फिर उपयोग किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुलर ने अभियान को समर्थन देने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता गोपालजी गुप्ता ने की। अवधेश गुप्ता, मदन सोनी, संजय गुप्ता, सुशील सिंह, अंजनी गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed