फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dust started flying, stay alert otherwise forget your health

उड़ने लगी धूल, रहें सचेत नहीं तो सेहत जाएं भूल

Thu, 24 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dust started flying, stay alert otherwise forget your health
जयप्रकाश नगर। बैरिया से मांझी घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 का मरम्मत बीते सात वर्ष से अधर में लटका है। इसके चलते क्षेत्रवासियों के अलावा कई राज्यों के लोग काफी परेशान हैं। इस सड़क की मरम्मत के लिए आंदोलन भी होते रहे हैं। इस सड़क की मरम्मत के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी काफी प्रयास किया तो एनएचएआई ने कुछ तेजी दिखाई लेकिन अभी भी कार्य सुस्त गति से चल रहा है। उड़ती धूल जहां लोगों को मरीज बना रही हैं, वहीं, रोजाना हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर से मांझी तक कुल 115 किमी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए दिसंबर 2021 में टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई और कार्य शुरू है। कुल 117 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित है। बैरिया से मांझी घाट तक सड़क के मरम्मत को बीते एक वर्ष में जो भी कार्यदायी संस्था आई उसने कहीं सड़क खोदा तो कहीं गिट्टी डालकर छोड़ दिया। इसके अलावा अधिकांश दूरी में गड्ढे ज्यों का त्यों है। इसके चलते आने जाने वाले वाहनों से सड़क पर इस कदर धूल उड़ रही कि लोगों का दम घुटने लगता है और आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा हो हल्ला करने पर कभी कभार पानी का छिड़काव कर दिया जाता है। इलाके के शंभू पांडेय, अशोक कुमार सिंह, रविन्द्र मिश्रा, रंजीत कुंवर, प्रवीण सिंह, विनीत सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक छठू सिंह, मनोज कुमार ओझा, योगेंद्र यादव, क्रांति सिंह, महेश सिंह, सुरेश सिंह आदि बताते हैं कि आज तक यह सड़क इतनी बदहाल कभी नहीं रही। जब से यह सड़क एनएचएआई के जिम्मे हुई है तभी से इसकी दशा और बिगड़ती चली गई। टेंडर होने के बाद भी मरम्मत कार्य में लगातार विलंब होने से अब लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग से वार्ता कर पानी छिड़काव व जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

अधूरा मार्ग के कारण धूल उड़ने से लोग परेशान, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
बांसडीह रोड। वाराणसी छपरा रेल खंड स्थित बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के नव निर्मित फाइव सी रेलवे क्रासिंग के समीप मार्ग पर धूल उड़ने व स्टेशन पर मानक के अनुसार कार्य नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को रेल प्रबंधक वाराणसी को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर जय प्रकाश गुप्ता को सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया है कि बांसडीह रोड नई रेलवे क्रासिंग पर बन रहे मार्ग के अधूरे रहने की वजह से आमलोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्लेटफार्म निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। जिसकी जांच कराई जाण्। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि एक सप्ताह के अंदर अधूरे कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालो में आशीष प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राम बाबू गुप्ता, अनूप वर्मा, अजय राम, अभिषेक यादव, उपेंद्र राम, दिगम्बर सिंह, सतीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed