फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dushkarm ke prayas aur hatya ka case

दुष्कर्म के प्रयास व हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Feb 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 08 Feb 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
dushkarm ke prayas aur hatya ka case
नगरा थाना क्षेत्र के महेंदुआ गांव में मंगलवार की सुबह खेत में मिले अन्नू (10) की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर गांव के ही आशीष यादव पुत्र रामप्रकाश के विरुद्ध दुष्कर्म करने का प्रयास व विरोध करने पर गला दबा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन



मृतक के पिता कमलेश यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि गांव का ही आशीष यादव सोमवार को सायंकाल उसके पुत्र को बहला कर सरसों के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। प्रदीप द्वारा विरोध करने पर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और बुधवार को आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन



उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने घटना स्थल का दौरा कर मौका मुआयना किया और मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed