फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Durjanpur scandal: the kin of the deceased get jobs and 50 lakhs

दुर्जनपुर कांड: मृतक के परिजनों को मिले नौकरी और 50 लाख का मुआवजा

Sat, 17 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Durjanpur scandal: the kin of the deceased get jobs and 50 lakhs
बलिया। वाम मोर्चा में शामिल भाकपा (माले) और माकपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव पहुंचा। इस दौरान घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक जय प्रकाश पाल के परिजनों से मुलाकात की। वाम नेताओं ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के उपस्थिति में घटित यह घटना प्रशासनिक और सरकार का विफलता के कारण हुई। भाजपा विधायक की भूमिका को भी संदिग्ध बताया तथा कहा कि इनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। सरकार से मांग की कि मृतक जय प्रकाश पाल के परिजनों को सुरक्षा के साथ ही आश्रितों को सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रुपये की मुआवजा दें। प्रतिनिधिमंडल में लाल साहब, अवध नरायन सिंह, लक्ष्मण यादव, रामकृष्ण यादव, बसंत सिंह, अजीत सिंह, वशिष्ठ राजभर, नियाज अहमद, राकेश वर्मा, भावगत विंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed