{"_id":"6a91e1cfd41a1c925003ecde","slug":"during-the-mahaviri-jhanda-procession-youths-demonstrated-martial-arts-skills-set-to-the-tunes-of-the-hanuman-chalisa-and-devotional-songs-ballia-news-c-190-1-bal1002-171639-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महावीरी झंडा जुलूस में हनुमान चालीसा व भक्ति गीतों पर युवाओं ने शौर्य कला दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महावीरी झंडा जुलूस में हनुमान चालीसा व भक्ति गीतों पर युवाओं ने शौर्य कला दिखाई
विज्ञापन
नगर में निकाले गए महावीरी झंडा जुलूस के डीजे पर थिरकते युवा।संवाद
बलिया। शहर में निकलने वाला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शु्क्रवार को परंपरा व उल्लास के साथ धूमधाम से निकला। जुलूस में शामिल हुए नौ अखाड़ों के युवाओं ने शौर्य कला का प्रदर्शन किया। 116 साल से निभाई जा रही महावीरी झंडा जुलूस की परंपरा को देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े थे।
शहर के निर्धारित मार्गों से जुलूस शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद विशुनीपुर चौराहा के पास पहुंचते ही युवा जोश से भर गए। इस दौरान जय बजरंगबली व वीर हनुमान के नारे से पूरा शहर गूंज उठा। जुलूस भ्रमण के दौरान सभी चौराहे पर अखाड़ों में शामिल युवाओं ने लाठी-डंडे, राड आदि से अद्भुत करतब दिखाए। वहीं, झांकियों में शामिल देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। जुलूस में ऊंट व घोड़े भी शामिल थे। विशुनीपुर चौराहे पर नगरपालिका की ओर से बनाए गए मंच पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, डीएम मंगला प्रसाद, एसपी ओमवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आखाड़ाें का स्वागत किया।
दोपहर बाद नगर कमेटी का जुलूस सबसे पहले उठा, हनुमानगढ़ी मंदिर पर झंडा का पूजन-अर्चन करने के बाद बालेश्वर मंदिर, जापलिनगंज होते हुए बलिया-बैरिया मुख्य मार्ग पर आया। यहीं पर मिड्ढी कमेटी का जुलूस का झंडा शामिल हुआ। इस दौरान दोनों कमेटी में शामिल युवाओं ने जय हनुमान के जयकारे लगाते रहे। इस स्थल से जुलूस रेलवे स्टेशन, शहीद चौक पार्क, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, कासिम बाजार चौराहा होते हुए साढ़े छह बजे विष्णु धर्मशाला विशुनीपुर चौराहे पर स्थित मस्जिद पर पहुंचा। इसके के पीछे जगदीशपुर कमेटी, टाउनहाल, बनकटा कमेटी, सिनेमा रोड कमेटी, बालेश्वर घाट कमेटी, लोहापट्टी कमेटी, गुदरी बाजार कमेटी व चमन सिंह बाग रोड कमेटी के अखाड़ों का जुलूस रेलवे स्टेशन के सामने आकर एक दूसरे के पीछे हो गए। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
एलईडी में फंसा डीजे, काफी प्रयास के बाद बढ़ा आगे
जगदीशपुर कमेटी में शामिल डीजे रेलवे स्टेशन के सामने लगे एलईडी लाइट में जाकर फंस गया। इसके चलते कमेटी के सदस्यों में काफी आक्रोश बना रहा। कमेटी के सदस्यों का कहना था कि कम से कम मानक के हिसाब से एलईडी को लगाना चाहिए। परिवहन विभाग की तरफ से शहर के चौराहों पर लगाए जा रहे एलईडी लाइट स्टेशन के सामने लगाई गई है। ऐसे में ऊंचे डीजे के निकलने में काफी दिक्कत हुई। दूसरे छोर में हुए अतिक्रमण को हटाकर किसी तरह से डीजे को निकाला गया। इस तरह नेटवर्किंग व बिजली के तारों ने भी काफी परेशान किया।
-- -- -- -
ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी फजीहत :
जुलूस के मद्देनजर नगर में दोपहर तीन बजे के बाद वाहनों के प्रवेश पर रोक रही। आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। नगर के तीन प्रमुख मार्ग बहादुरपुर, कदम चौराहा व माल्देपुर मोड़ व गड़वार रोड़ सनबीम स्कूल के पास प्रतिबंध रहा। लोगों को वाहन स्टैंड तक जाने के लिए पैदल ही दूरी नापनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन पकड़ने वालों को हुई।