{"_id":"680e884bb4d16fa1b0034d2e","slug":"during-inspection-three-doctors-and-17-employees-were-found-absent-ballia-news-c-190-1-ana1001-138594-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निरीक्षण में तीन डॉक्टर, 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निरीक्षण में तीन डॉक्टर, 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन
बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राज शेखर ने संयुक्त रूप से अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। दोनों ने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आकस्मिक निरीक्षण किया। चार अस्पतालों के औचक निरीक्षण में तीन डॉक्टर और 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
मुख्य चिकित्साधिकारी संजीव वर्मन ने सुबह 10: 30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पहुंचे, अस्पताल पर ताला बंद था। बाहर दो एलटी विनोद पांडेय एवं प्रशांत राय ही मौजूद मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोकने एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी से जवाब मांगने का निर्देश दिया है। यहां से पीएचसी बेरूआरबारी पहंुचे। चिकित्साधिकारी डॉक्टर वरुण ज्ञानेश्वर सहित तीन स्टाफ अनुपस्थित मिले। आरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर नाराजगी व्यक्त की।
अनुपस्थित स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद पीएचसी सुखपुरा के निरीक्षण के दौरान आरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। छह स्टाफ ड्यूटी से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
पीएचसी काजीपुरा के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार सहित चार स्टाफ अनुपस्थित थे। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बेदुआ के निरीक्षण के दौरान दो स्टाफ अनुपस्थित मिले। उनका भी एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सफाई, उपकरणों की क्रियाशीलता, ओआरएस काॅर्नर, कोल्ड रूम के इंतजाम का निर्देश दिया।