फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   During DIOS inspection, the school was found closed, order to stop salary

Ballia News: डीआईओएस के निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, वेतन रोकने का आदेश

Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
During DIOS inspection, the school was found closed, order to stop salary
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्कूलाें में ताला बंद मिला, जबकि दो प्रधानाचार्य, तीन सहायक अध्यापक और चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने सभी का वेतन बाधित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 7.50 बजे डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता नवानगर स्थित जनता इंटर काॅलेज पहुंचे। जहां विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंद मिला। डीआईओएस ने विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद सुबह 7.55 बजे पर डीआईओएस का काफिला जयप्रभा बालिका इंटर काॅलेज तिलौली पहुंचा, विद्यालय गेट तो खुला मिला लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिला। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन बाधित करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 08.05 बजे डीआईओएस लालमणि ऋषि इंटर काॅलेज हल्दीरामपुर पहुंचे, वहां प्रधानाचार्य और एक सहायक अध्यापक उपस्थित मिले जबकि अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। डीआईओएस जीएमएएम इंटर काॅलेज बेल्थरारोड पहुंचे, जहां दो सहायक अध्यापक और चार शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन रोकने का आदेश डीआईओएस ने दिया। जबकि सीयर के महात्मा गांधी इंटर काॅलेज खंदवा के सभी कर्मचारियों का वेतन बाधित करने का आदेश दिया। इसके पूर्व 25 अप्रैल को डीआईओएस ने तीन इंटर और एक कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित रहे कर्मचारियों का वेतन काटने का भी आदेश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed