{"_id":"5aa0209d4f1c1bb06f8b53d8","slug":"due-to-the-sickness-of-the-polio-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियाे ड्रॉप से बिगड़ी मासूम की तबियत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियाे ड्रॉप से बिगड़ी मासूम की तबियत
ballia
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
पोलियो खुराक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के रामपुर कानून गोयान ग्राम में बुधवार को एएनएम द्वारा पोलियो ड्राप पिलाये जाने के दौरान एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। मौके पर अफरातफरी मच गई और ड्रॉप पिलाने का कार्य रोक दिया गया।
पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम चल रहा है। इसके तहत रामपुर कानूनगोयान में एएनएम श्रीकांति यादव दवा पिला रही थी। एएनएम द्वारा चार बच्चों के बाद पांचवे नंबर पर हरे राम के डेढ़ वर्षीय पुत्र को ड्रॉप पिलाई गई।
ड्राप पिलाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अधीक्षक जीपी चौधरी ने बताया कि एएनएम द्वारा ड्राप पिलाने का कार्य रोक दिया गया है। वस्तु स्थिति से सीएमओ को बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।