फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to the rising water level of Saryu, leakage started in Devpur Mathia regulator, 12 villages are in danger.

Ballia News: सरयू का जलस्तर बढ़ने से देवपुर मठिया रेगुलेटर में रिसाव शुरू, 12 गांवों पर खतरा

Mon, 27 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Due to the rising water level of Saryu, leakage started in Devpur Mathia regulator, 12 villages are in danger.
बैरिया क्षेत्र के देवपुर मठिया गांव ​स्थित रेग्युलेटर से हो रहा पानी का रिसाव। वीडियो ग्रैब
बैरिया। सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही देवपुर मठिया रेगुलेटर से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। दक्षिण दिशा के 12 गांवों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रिसाव नहीं रोका गया तो श्रीनगर, दल छपरा, झरकटहा, बघमरिया सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है। श्रीनगर के ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बाढ़ विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, उत्तरी दियारा क्षेत्र में सरयू नदी की कटान से खतरा बढ़ गया है। गोपालनगर टाड़ी गांव में कटान तेजी से हो रही है।
नवका गांव से बकुल्हा तक लगभग 15 किलोमीटर के हिस्से में सरयू ने इस वर्ष व्यापक कटान शुरू कर दिया है। पूर्व में बाढ़ खंड की ओर से कुछ कटानरोधी कार्य कराए गए थे, लेकिन इस वर्ष बाढ़ खंड ने करीब 63 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिन्हें तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की बैठक में निरस्त कर दिया गया। इसका खामियाजा अब दियारा के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

इससे गोपालनगर टाड़ी, गोपालनगर, धूपनाथ के डेरा, वशिष्ठ नगर और शिवाल मठिया जैसे गांवों का भविष्य संकट में पड़ गया है। अब मानसून के बीच कटानरोधी कार्य शुरू कराना भी संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed