फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to the belief on the Ganges coast

गंगा तट पर उमड़ी आस्था

Fri, 03 Nov 2017 11:26 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 03 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Due to the belief on the Ganges coast
गंगा - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा के  पवित्र स्नान का सिलसिला शुक्रवार की आधी रात से शुरू हो गया। इसके लिए आसपास के जिलों से लगायत दूरदराज के गांवों से भी श्रद्धालु शाम से ही गंगा-तमसा के तट पर जुटने लगे थे। नहान के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। शुक्रवार की शाम सूरज ढलते ही गंगा-तमसा के तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। निशा काल में मोक्षदायिनी की भव्य आरती की गई। इस महाआरती को देखने के लिए नगर के अलावा आसपास गांवों के लोग खासी तादाद में पहुंचे थे। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान की पूर्व संध्या पर गंगा और तमसा के तट पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) उपेंद्र तिवारी, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद काशी से पधारें विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा के तट पर आरती की शुरूआत की। उधर, गंगा-तमसा तट पर महिला-पुरषों ने गंगा के किनारे दीपक जलाए और गंगा की धारा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का उद्घोष किया। आधी रात से  शुरू हुए कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दौरान लोगों ने पवित्र गंगा और तमसा में डुबकी लगाई और पुण्य के              भागीदार बने। उधर, स्नान की पूर्व संध्या पर शिवरामपुर गंगा तट पर भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन धरोहर संस्था की ओर से किया गया। जिसमें वृंदावन से आए कलाकारों ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed