फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to strong winds, trees fell and electricity was disrupted due to broken wires

Ballia News: तेज हवाएं चलने से गिरे पेड़ तार टूटने से बाधित हुई बिजली

Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to strong winds, trees fell and electricity was disrupted due to broken wires
बलिया। होली के दिन से आसमान में बादलों के आने-जाने का क्रम जारी था। रविवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने लगी। लगभग एक घंटे बाद मौसम सामान्य हुआ।
विज्ञापन

अचानक मौसम में हुए बदलाव से किसान चिंता में पड़ गए हैं। सरसों व चने की फसल तैयार हो गई है। वहीं, गेहूं की फसल पकने के कगार पर है। तेज हवा के कारण गई जगहों पर टिनशेड उड़ने के साथ ही बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

नरहीं। तेज हवा के कारण कहीं टीन शेड उड़ गए तो कई जगहों पेड़ टूट कर हाईटेंशन तार पर गिर गए। जिसमें बसंतपुर और कैथवली विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हवा से आम के पेड़ों पर आए बौर को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। नरही के किसान बूचन राय ने बताया कि तेज हवा से प्याज की खेती को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। पावर हाउस चितबड़ागांव से वसंतपुर विद्युत उपकेंद्र पर जाने वाले 33 हजार के तार पर नरही थाने के आगे जामुन का पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर नरही- कारो मार्ग पर हाइटेंशन तार पर पेड़ गिरने से यहां भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इस बीच बेल का पेड़ गिर गया। दर्जनों पेड़ गर गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि तेज हवा से खेतों में खड़ी गेहूं और प्याज की फसलों के गिरने से पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed