फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to rain, electricity was cut off in 110 villages including the city.

Ballia News: बारिश से शहर सहित 110 गांवों की गुल रही बिजली

Thu, 02 Oct 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, electricity was cut off in 110 villages including the city.
बलिया। जिले में बुधवार की दोपहर में मूसलाधार बारिश से बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर सहित 110 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पूजा पंडालों में रोशनी के लिए जनरेटर का सहारा कमेटी को लेना पड़ा। हवा संग बारिश की वजह से पेड़ की डालियां तारों पर गिरने से ज्यादा फाॅल्ट आया है।
विज्ञापन

शहर से सटे बहेरी में फाॅल्ट आने से लगभग पांच घंटे तक सप्लाई बाधित रही। सहतवार मेें बारिश के बाद उपकेंद्र हुसेनाबाद, रेवती, फीडर सहतवार, केदारपुर, टाउन, हंडिया, बैरिया, त्रिकालपुर से सप्लाई बाधित हो गई। लाइनमैन फाॅल्ट की तलाश में पेट्रोलिंग करते रहे। सप्लाई होेने पर तुरंत कट जा रही थी।
विज्ञापन

नरहीं संवाददाता के अनुसार दोपहर में तेज बारिश होने के बाद विद्युत उपकेंद्र कैथवली, बसंतपुर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो शाम तक बहाल नहीं हो पाई दोनों पाॅवर हाउस से 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में भी हुई थी नवरात्र के समय बारिश : बलिया। नवरात्र पूजा के समय 2021 में बारिश हुई थी, जिससे पंडालों के व्यवस्था चरमरा गई थी। गांधी नगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि बारिश की पहले से आशंका थी। इसे देखते हुए पंडाल को तैयार किया गया है। इसके पहले 2021 में दुर्गा पूजा के समय आई बारिश से दिक्कत हुई थी। उसके बाद से हर साल बारिश को देखते हुए ही पंडाल तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed