फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to negligence of 88 schools, scholarships of 1621 students are stuck.

Ballia News: 88 विद्यालयों की लापरवाही से 1621 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी

Sun, 07 Jun 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of 88 schools, scholarships of 1621 students are stuck.
पंदह। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था संस्थानों की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जिले के 88 माध्यमिक विद्यालयों ने अब तक अपने नोडल अधिकारी अथवा प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर और ई-मेल विवरण छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। इससे 1700 से ज्यादा एससी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी हुई है।
विज्ञापन


पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध न होने से छात्रवृत्ति से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान, आवेदन सत्यापन, शिकायत निस्तारण और भुगतान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई है।
विज्ञापन

इसमें तिलेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, नगरा के सर्वाधिक 219 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके बाद पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा बैरिया के 126, द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के 113, बंशी बाजार इंटर कॉलेज नवानगर के 72, जीडीयूवी सिकंदरपुर के 67, रूपा इंटर कॉलेज भीमपुरा के 59, श्रीनाथ इंटर कॉलेज पंदह के 50, आरएएसयूवी कुरेजी चिलकहर के 42, श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज बैरिया के 35, राम बदन शिवबदन उमावि नगरा के 32, यूएमवी सुल्तानपुर मनियर के 20 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई बार विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए गए, लेकिन इन विद्यालयों ने अब तक उपलब्ध नहीं कराया। इसके चलते छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed