फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to fog, the maximum speed of trains has been fixed at 75 kmph.

Ballia News: कोहरे से ट्रेनाें की अधिकतम रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे तय

Thu, 08 Jan 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, the maximum speed of trains has been fixed at 75 kmph.
बैरिया। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बलिया स्टेशन से गुजरने वाली सात से अधिक ट्रेनें बिलंब से चल रही हैं। बढ़ते कोहरे को देखते हुए रेलवे ने छपरा-वाराणसी रूट पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लोको पायलट को फॉग डिवाइस दी गई है।
विज्ञापन

कोहरे और सर्दी से ट्रेनों के संचालन पर खासा असर पड़ा है। बुधवार को 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 11.28 बजे की जगह 8.42 घंटा लेट सुरेमनपुर स्टेशन पर शाम को आठ बजे के करीब पहुंची। डाउन पाटलिपुत्र एक घंटे, डाउन माघ मेला स्पेशल दो घंटा लेट पहुंची। सारनाथ सप्ताह में तीन दिन निरस्त चल रही है। सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक पीआर पटेल ने बताया कि सर्दी व कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर रेलवे ने ट्रेनों की अधिकतम गति 60 व 75 किलोमीटर प्रति घंटे के निर्देश जारी कर दिए हैं। सुगम यातायात को लेकर लोको पायलट को फॉग सेफ्टी डिवाइस (एफएसडी) का उपयोग का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed